बेलतरा विधानसभा के उत्तर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान शुरू, कार्यकताओं को दिया जा रहा संगठनात्मक प्रशिक्षण ।
डंगनिया– बेलतरा विधानसभा के उत्तर मंडल में आज 28 मार्च से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्चभट्ठी स्थित सतीदाई मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जहां सुबह से ही कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं मंडल कार्यसमिति के सदस्य, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री, सरपंचगण, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक सहित बड़ी संख्या में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता और मातृशक्ति शामिल हो रहे हैं।

प्रशिक्षण अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, विचारधारा और कार्यपद्धति की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही कार्यकर्ताओं के नेतृत्व, क्षमता और कौशल विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाया जा सके।
आयोजकों ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 मार्च तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों के लिए रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की गई है।
मंडल अध्यक्ष मणिदास मानिकपुरी तथा महामंत्री भरत कश्यप और गंगा प्रसाद साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने और अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

