15 फीट जमीन  सड़क निर्माण के लिए दिया जा रहा है, फिर भी फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री आवास को  तोड़वाने के लिए ,हितग्राही को डरा धमकाकर किया जा रहा दबाव।

0
Screenshot_20260416_233147-1.jpg

मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डंगनिया थाना मस्तूरी  पोस्ट ऑफिस  मल्हार के हितग्राही शांतिलाल का मकान प्रधानमंत्री आवास के तहत बनाया गया है जिसे वही के रहने वाले विजय चतुर्वेदी नामक व्यक्ति के द्वारा अपने निजी सड़क निर्माण के लिए अधिकारियों से मिली भगत कर तुड़वाने की कोशिश की जा रही है। हम बता दे शांतिलाल और उसका परिवार बहुत ही गरीबी परिस्थिति में अपना जीवन गुजर बसर कर रहा है।

और अभी लगातार अधिकारियों और विजय चतुर्वेदी के लगातार मकान तोड़ने के लिए दबाव डालने से मानसिक तौर पर परेशान हो चुका है। और शांतिलाल और उसके परिवार को यह डर है कि विजय चतुर्वेदी जो बार-बार शांतिलाल और उसके परिवार को मारने की धमकी दे रहा है किसी हद तक के जा सकता है। वही शांतिलाल ने बताया कि उनके द्वारा आवास के बगल में 15 फीट जमीन को विजय चतुर्वेदी को उनके निजी सड़क निर्माण के लिए दिया जा रहा है

लेकिन फिर भी विजय चतुर्वेदी और कुछ अधिकारी मिलकर शांतिलाल के मकान में ही निशाना सादे बैठे हैं। अब सोचने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री आवास जो केवल एक बार ही किसी हितग्राही को जीवन में एक बार दिया जाता है उसे कैसे तोड़ा जा सकता है यह तो पूरी तरह नियम के विरुद्ध है क्या शासन शांतिलाल जैसे कमजोर वर्ग के लोगों की गुहार सुनेगी क्या शांतिलाल को न्याय मिलेगा यह एक सवाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed