पेंशनभोगियों की मांगों को लेकर 29 सितंबर को देशव्यापी धरना, बिलासपुर में भी जुटेंगे हजारों कर्मचारी

0
Screenshot_20260927_205438 (1)


मल्हार/बिलासपुर :छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ बिलासपुर द्वारा आगामी 29 सितंबर को एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर फेडरेशन के देशव्यापी आह्वान पर आयोजित यह प्रदर्शन 24 घंटे का होगा, जो जिला मजिस्ट्रेट (कलेक्टर) और डीसी कार्यालय के सामने किया जाएगा।


इस आंदोलन में पेंशनभोगी, पारिवारिक पेंशनभोगी और वरिष्ठ नागरिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के सचिव चेतन कुमार थवाईत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शन में बिलासपुर जिले के समस्त पेंशनर और विभिन्न तहसीलों के कर्मचारी भारी संख्या में हिस्सा लेंगे।


प्रमुख पदाधिकारियों के नेतृत्व में रणनीति तैयारधरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संघ ने पूरी ताकत झोंक दी है।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के प्रमुख पदाधिकारी करेंगे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:जानकी प्रसाद शुक्ला (अध्यक्ष)श्री कृष्णा सिंह ठाकुर (कार्यकारी प्रांताध्यक्ष)श्रीमती पुष्पा मिश्रा (महिला प्रकोष्ठ)डी आर अवस्थी (कार्यकारी अध्यक्ष)गौकरण प्रसाद शर्मा (कोषाध्यक्ष)चेतन कुमार थवाईत (सचिव)संघ के सचिव चेतन प्रसाद थवाईत ने बिलासपुर जिले और आसपास की तहसीलों के सभी पेंशनर साथियों से अपील की है कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए 29 सितंबर को होने वाले इस धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed