छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से राजधानी रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रार्थना की।

मुलाकात के दौरान आदि शक्ति मां महामाया देवी एवं साहू समाज की कुलदेवी माता कर्मा से प्रार्थना कर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जल्द स्वस्थ होने तथा पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की कामना की गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरेंद्र साहू के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव एवं महामंत्री श्री उधो राम साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री गोपाल साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री बी.सी. साहू, डॉ. यशस्वी साहू तथा अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री श्री क्रांति साहू सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे जल्द स्वस्थ होकर प्रदेश की सेवा में पुनः योगदान देंगे।
