पंचायत बना रहा 30 फीट का रावण,धुमधाम से मनाया जाएगा विजयादशमी पर्व,

0

राम लीला के साथ होंगी आतिशबाजी…..बरसों से चली आ रही परंपरा,

उमलेश जायसवाल की रिपोर्ट :–
बरसों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस बार भी ग्राम पंचायत द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा विजयादशमी पर्व। इस बार बेलतरा पंचायत द्वारा 30 फीट का रावण तैयार किया जा रहा है,जिसका परंपरा अनुसार गांव के गौटिया आशीष सोनी (राजू भांजा वकील ) के उद्बोधन के बाद रामलीला के समापन के पश्चात राम दल के साथ रावण दहन किया जायेगा । कार्यक्रम का आयोजन बेलतरा हाई स्कुल मैदान में किया जाएगा। ग्राउंड में ही पंचायत द्वारा रावण तैयार किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत बेलतरा द्वारा बरसों से सार्वजनिक दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें गांव ही नहीं बल्कि अंचल के आसपास के लोग भी शामिल होते है। राम लीला, रावण दहन और आतिशबाजी को देखने दूर दराज से लोग पहुंचते है। विजयादशमी पर्व के अवसर पर इस बार भी पंचायत द्वारा खास तैयारी की जा रही है। आयोजन बेलतरा सरपंच ईश्वरी रामरतन कौशिक, सचिव व सभी पंचो के सहयोग से कार्यक्रम किया जायेगा। शाम 6 बजे राम लीला टोली व अतिथियों का आगमन होगा, अतिथियों के उद्बोधन के बाद बरसो से चली आ रही परंपरा अनुसार रामलीला का आयोजन किया जायेगा तत्पश्चात रावण दहन और भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

लीला की शुरुवात स्व हरबंश प्रसाद कश्यप की संचालन में बिगत 50 वर्षो से लगातार आज भी चल रहा हैं, लीला में गांव के युवाओ द्वारा किरदार निभाते आ रहें हैं और कार्यक्रम का संचालन स्व हराबंश प्रसाद कश्यप के दामाद रामरतन कौशिक द्वारा किया जायेगा, रावण के किरदार निभाने वाले लक्ष्मी श्रीवास जो कई वर्षो से रावण की दमदार अभिनय के लिए व्याख्यात हैं जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पडती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed