NH-45 बना जलपथ ठेकेदार की लापरवाही से राह बनी मुसीबत ।

0

रतनपुर से परमेश्वर की खास रिपोर्ट

रतनपुर -मंजवानी केंदा मार्ग पर सेमरा मोड़ के पास पानी

ही पानी जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं लोग-
रतनपुर बिलासपुर एक और केंद्र और राज्य सरकार करोड़ों खर्च कर गांव को सड़कों से जोड़ने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर NH 45 पर हो रहे निर्माण ने विकास को धीमा कर दिया है

जबकि बरसात के पहले इन सभी कार्य को पूरा किया जा सकता था लेकिन ठेकेदार ने यह कार्य समय रहते पूरा नहीं किया l
रतनपुर मंजवानी केंदा मार्ग पर सेमरा मोड़ के पास निर्माणधीन सड़क के कारण बनाए गए वैकल्पिक मार्ग में तीन से चार फीट तक का पानी भरा है l
जिसके कारण हालात ऐसे हो गया है कि इस मार्ग में लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है ठेकेदार के मनमानी ना पाइप ना तो निकासी की व्यवस्था
निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है

नियमों के अनुसार वैकल्पिक मार्ग में जल निकासी के लिए पाइप या पुलिया लगानी होती है लेकिन यहां सिर्फ मिट्टी डालकर रास्ता बना दिया गया है नतीजा बारिश आते ही सड़क पर तालाब बन गया है पैदल यात्री स्कूली बच्चे बाइक सवार सबसे ज्यादा परेशान हैं

इस अस्थाई रास्ते में रोजाना सैकड़ो लोग गुजरते हैं जिसमें स्कूली बच्चे बुजुर्ग किसान और कामकाजी लोग लोगों का हमेशा आना-जाना रहता है कई बाइक सवार गिर चुके हैं और कई स्कूली भी फंसे नजर आते हैं स्थानीय लोगों में ठेकेदार की लापरवाही को लेकर आक्रोश है l

रतनपुर क्षेत्र में NH 45 का यह निर्माण कार्य जनता के लिए वरदान बनने के बजाय अभिशाप बन गया है जिस विकास की सपने दिखाए जा रहे हैं वह अब पानी में बदलते नजर आ रहे हैं अब देखना यह है की जिम्मेदार कब तक चुप रहते हैं और जनता की परेशानी को कब तक नजर अंदाज किया जाता हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed