निर्माण प्रक्रिया में बरती गई लापरवाही की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग -45 की सड़क पहली बारिश में ही दम तोड़ रही है , सड़क की बड़ी-बड़ी दरारें अब आंखें खोलें ,न्याय की गुहार लगा रही हैं।
मनमोहन सिंह राजपूत
खैरा….. निर्माण की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया में बरती गई लापरवाही की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-45 की सड़क पहली बारिश में ही दम तोड़ रही है। सड़क की बड़ी-बड़ी दरारे अब आंखें खोले न्याय की गुहार लगा रही है। वही आवागमन प्रारंभ होने के पूर्व सड़क की बद से बदतर हालत होने से जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों की कार्यशाली पर ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधि सवाल उठाने लगे है।
मामला 311 करोड़ रुपए राशि से 77किमी नेशनल हाईवे रतनपुर केंदा और केवची सड़क निर्माण का है। लंबे इंतजार के बाद सालों से बदला सड़क से मुसाफिरों को मुक्ति दिलाने प्रस्ताव पश्चात सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया, लेकिन वह भी अब लोगों के लिए छलावा साबित होने लगी है। इसी तारतम्य में खैरा, पोंड़ी और सिलाई मोड तक सड़क निर्माण कार्य किया गया है।जहाँ
नियमों को ताक पर रखकर गई बनाई गई सड़क अब पहली बारिश में ही जवाब देने लगी है।

ठेकेदार की मनमानी और विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से सड़क पहली बरसात की मार भी नहीं झेल पा रही है।नतीजन खैर चपोरा मध्य स्थित मुड़ानार मोड़ की सड़क में दरार आने लगी है। आवागमन सुचारू रूप से संचालित होने से पहले सड़क के मिट्टी का कटाव होना भ्रष्टाचार की परिकाष्ठा है।जो खराब सामग्री की गुणवत्ता की ओर इशारा कर रहा है।समय रहते यदि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब राहगीर खस्ताहाल सड़क पर सफऱ करने मजबूर होंगे।

जगह-जगह गड्ढे,तो कहीं उखड़ने लगी सड़क — ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ सुरक्षा मानको की भी अनदेखी की है, जिसके कारण अब सड़क जगह-जगह से अधड़ने लगी है।जहा-जहाँ पुल पुलिया का काम हुआ, उन जगहो पर सड़क धस कर अब गड्डों मे तब्दील हो रही है। लगातार भारी वाहनो के आवागमन होने से वह दिन दूर नहीं जब मार्ग पूरी तरीके से जर्जर हो जाएगा। जो गुजरते वक्त के साथ राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बनेगा।
बाइट
हरिशंकर यादव जनपद सदस्य प्रतिनिधि चपोरा — नेशनल हाईवे मार्ग में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। सड़क में दरार और उखड़ने जैसी शिकायतें मिल रही है। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित संबंधित उच्च अधिकारियों से की जाएगी।
यासीन खान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (ग्रामीण) कोटा —-रोड़ की हालत बेहद खराब है।जहां जहां पर पुल बन रहा है वहां पर निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जल का भराव हो जा रहा है जिससे मार्ग बाधित हो जा रही है।सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है।सड़के अभी से धसने लगी है। इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की जाएगी।

