तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला चरण पादुका महिलाओं के खिल उठे चेहरे ।

रतनपुर से परमेश्वर मानिकपुरी की रिपोर्ट
रतनपुर कोटा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक लघु वनोंपज सहकारी समिति खैरा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वन विभाग के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्राहकों को योजनाओं के माध्यम से दिनांक 29 जुलाई 2025 को प्राथमिक लघु वनोंजप सहकारी समिति खैरा (रतनपुर) जिला यूनियन बिलासपुर में चरण पादुका (जूती) का वितरण किया गयाl
तेंदूपत्ता संग्रह मुखिया के परिवार की महिलाओं को चरण पादुका (जूती) वितरण किया गया लाभार्थी महिलाएं चरण पादुका पाकरके अत्यंत प्रसन्न नजर आई चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक राम जी राज, आनंद सिंह राज , छेदी दास मानिकपुरी ,श्री संतोष यादव ,श्रीमती विमला जायसवाल ,श्रीमती लक्ष्मी राजपूत ,श्रीमती पुनीता साहू ,श्री रामदास मानिकपुरी एवं फड़ मुन्शी श्री बेदी दास मानिकपुरी इन सभी के मार्गदर्शन में कार्य संपन्न हुआ l
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने शासन एवं वन विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जंगलों में तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान अक्सर उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है कभी पैर के नीचे कांटे तो कभी जहरीले कीड़े मकोड़ों का सामना करना पड़ता है तथा पांव के नीचे आ जाने के डर बना रहता है

जंगलों में नंगे पांव चलना पड़ता था लेकिन चरण पादुका मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगीl
चरण पादुका वितरण कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की सराहना की गई एवं इस योजना के लिए शासन को धन्यवाद दियाl

